(India)
एकल पट्टा प्रकरण में प्रदेश सरकार ने तत्कालीन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सहित तीन अन्य अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पेश जवाब में कहा गया है कि एकल पट्टा प्रकरण में कोई मामला नहीं बनता। प्रकरण में नियमों की पालना की गई थी। सरकार को किसी भी तरह की वित्तीय हानि भी नहीं हुई हैं। 2011 में जेडीए ने गणपति कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर शैलेन्द्र गर्ग के नाम एकल पट्टा जारी किया था। जिसकी एसीबी में शिकायत के बाद तत्कालीन एसीएस जीएस संधू, डिप्टी सचिव निष्काम दिवाकर व जोन उपायुक्त ओंकारमल सैनी, शैलेंद्र गर्ग और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं इस मामलें में एसीबी ने शांति धारीवाल से पूछताछ भी की थी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी में 22 अप्रैल को जवाब पेश किया है। तत्कालीन वसुंधरा सरकार के समय 3 दिसम्बर 2014 को एसीबी ने मामला दर्ज किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।