(India)
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री और मैनपुरी सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार जयवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी का असली नाम "परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ सैफई" है। मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान जयवीर सिंह ने कहा कि लोग 2012 से 2017 के बीच हुए अन्याय, गुंडागर्दी और अत्याचार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अच्छा माहौल चाहते हैं और न्याय चाहते हैं वे एक तरफ हैं और गुंडे और अपराधी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव ने 2022 के लोकसभा उप-चुनाव में जीत हासिल की थी। मैनपुरी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।