राजस्थान के सीएम भजनलाल आज से अन्य राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर
(India) राजस्थान सीएम भजनलाल आज से तीन दिवसीय अन्य राज्यों के दौरे पर है। मुख्यमंत्री ने आज पश्चिम बंगाल में कोलकाता में श्रीरामपुर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तरपाड़ा से चांपदानी, पल्टाघाट तक रोड शो किया। वे श्रीरामपुर लोकसभा में मारवाड़ी समाज एवं मारवाड़ी उद्योगपतियों सम्मेलन में भी मौजूद रहेंगे। भजनलाल मंगलवार को झारखंड़ जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तीन दिवसीय दौरा अन्य राज्यों में कुछ इस प्रकार होगा | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7.15 बजे जयपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुए | वे सुबह 10 बजे श्रीरामपुर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो, हुगली में नामांकन सभा में शामिल हुए | अब वह शाम 4 बजे रिशरा (श्रीरामपुर लोकसभा) में मारवाड़ी समाज और मारवाड़ी उद्योगपतियों से संवाद करेंगे | 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 09.10 बजे कोलकाता से झारखंड के लिए रवाना हुए | मंगलवार को सुबह 11 बजे धनबाद में नामांकन कार्यक्रम होगा | सुबह 11.50 बजे गोल्फ ग्राउंड में लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में जनसभा होगी | दोपहर 2.30 बजे धनबाद में प्रबोधन सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम के साथ प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होंगे |
शाम 06.45 बजे हरमू (रांची) स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलेंगे.
प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में शाम 7.45 बजे हरमू (रांची) में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन होगा | 1 मई को दोपहर 12.40 बजे रांची से हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेंगे
बुधवार को दोपहर 01.20 बजे टार्जन मैदान में प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा | बुधवार को दोपहर 3.50 बजे रांची से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।