(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के अल्लादुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। तेलंगाना दक्षिण के उन राज्यों में से एक है, जहां बीजेपी लोकसभा चुनाव में 370 के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अच्छी खासी सीटें जीतने की उम्मीद लगाए बैठी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से दोहरे अंक में सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। शाह एक मई को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने तेलंगाना में केवल चार सीटें जीती थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।