राजधानी दिल्ली-NCR के 10 स्कूलों में बम होने की धमकी, ई-मेल से भेजी गई धमकी
(India) ई-मेल आज सुबह 4 बजे भेजा गया है | जिन स्कूलों को धमकी दी गई है उनमें अब तक डीपीएस द्वारका, डीपीएस वसंत कुंज, डीपीएस नोएडा, मदर मैरी स्कूल मयूर विहार, संस्कृति स्कूल, डीएवी साउथ वेस्ट और एमिटी साकेत के नाम सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड सभी स्कूलों में पहुंच गई है | बम की तलाश की जा रही है | बुधवार सुबह ईमेल और कॉल के जरिए बम की जानकारी मिली | इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस द्वारा सभी सुरक्षा उपायों के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है | स्कूलों को खाली करा लिया गया है | राजधानी में पहले भी ऐसी जानकारी आ चुकी है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।