कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को पीएम मोदी को पत्र लिखा
(India) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके बारे में आपको पता ही होगा। उन पर जो भी आरोप लगे हैं, वे शर्मनाक और देश को दहला देने वाले हैं। केंद्र सरकार फरार सांसद को वापस लाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए। CM ने आगे लिखा कि सांसद और NDA उम्मीदवार प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर विदेश भागे। ऐसा पता चला है कि वे डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द करने के निर्देश दें। सिद्धारमैया ने लेटर में यह भी कहा कि फिलहाल मामले की जांच SIT मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।