(India)
आजकल हर किसी युवा पर सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि वह किसी भी धार्मिक अथवा सामाजिक आस्था को दरकिनार करते हुए रील बनाने पर आमादा है | ऐसा ही आये दिन हरिद्वार हरकी पौड़ी पर भी देखने को मिलता है जहाँ युवक युवतियां रील बनाते नजर आ आते है | जिसको रोकने के लिए गंगा महासभा ने हरकी पौड़ी क्षेत्र मे एक पहल शुरू की है | जिसमें पूरे हरकी पौड़ी क्षेत्र मे नोटिस बोर्ड लगा कर जितने भी प्रतिबंधित कार्य है उन सबका बोर्ड पर विवरण दिया जायेगा | गंगा सभा के अध्यक्ष ने बताया कि हर की पौड़ी पर जो भी पुरुष और महिला आए वो मर्यादित वस्त्र पहन कर ही आए |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।