(India)
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में एक जनसभा को संबोधित किया,कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खुद को बहुत ईमानदार कहते हैं, लेकिन वे इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी योजना लेकर आये | चंदा देने वालों का नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत उन्होंने अपने बड़े-बड़े दोस्तों से चंदा लिया, पहले उन पर छापेमारी की, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी | साथ ही कोविड वैक्सीन 'कोविशील्ड' से जुड़ी रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया. कहा कि, टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई, कुछ बीमार हो गए। पहले जब सर्टिफिकेट दिया जाता था तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।