(India)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आज राजधानी शिमला पहुंचेंगी। पांच मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। इस दौरान वह कुफरी जू भी जा सकती है। छह मई को मूर्मू कांगड़ा जिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेगी। शाम को वापस शिमला लौटेंगी। सात मई को वह शिमला के संकटमोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मॉलरोड पर भ्रमण करेंगी और शाम के वक्त गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। आठ मई को वह द्रौपदी मुर्मू शिमला से वापस दिल्ली रवाना होंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।