भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को ग्राउंड्स की नीलामी रद्द करने का आदेश दिया
(India) भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार का फैसला बदलते हुए ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट में फंड जुटाने के लिए सरकारी जमीन बेचने पर रोक लगा दी है। ईआरसीपी के लिए अब भजनलाल सरकार जमीन नहीं बेचेगी। बीकानेर और अलवर में ईआरसीपी के लिए बेची जाने वाली जमीनों की नीलामी रद्द कर दी गई हैं। ईआरसीपी कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को जमीनों की नीलामी रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम भजनलाल शर्मा को चिट्ठी लिखकर सरकारी जमीनों की नीलामी पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे घोटाला बताया था। मंत्री किरोड़ी की चिट्ठी के बाद सरकार ने जमीन नीलामी रद्द कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।