राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रविवार को जयपुर से दिल्ली जाएंगे
(India) लोकसभा चुनाव के रण में नेताओं का दूसरे राज्यों में प्रचार जारी है। राजस्थान सीएम भजनलाल कल रविवार को जयपुर से दिल्ली जाएंगे। वे पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सूरजमल विहार स्थित ओसवाल भवन में आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे। भजनलाल शाम को दयालपुर में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।