(India)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज से 3 दिन के हैदराबाद दौरे पर रहेंगे. शाम 4ः30 बजे जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे | जहां वो सिकंदराबाद में प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के समर्थन में प्रवासी सम्मेलन में शिरकत करेंगे | इसके बाद कल सुबह 11 बजे सीएम भजनलाल शर्मा मंथनी में पद्दापल्ली लोकसभा प्रत्याशी श्रीनिवास गोमासा के समर्थन में जनसभा करेंगे | इसके बाद जहीराबाद लोकसभा प्रत्याशी बीबी पाटिल के समर्थन में जनसभा करेंगे | शाम को भजनलाल हैदराबाद में बेगम बाजार छतरी से रोड शो करेंगे | 8 मई को भी सीएम भजनलाल हैदराबाद में चुनावी प्रचार करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।