(India)
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अब यात्रा करने वाले यात्रियों के सामान की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है | ऐसा ही एक मामला रामनगर में देखने को मिला है | उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक दम्पति के सूटकेस से बस में यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया | पीड़ित यात्री द्वारा रामनगर कोतवाली पुलिस एवं परिवहन निगम के अधिकारियों पर सहयोग न करने के साथ ही परेशान करने का आरोप लगाया गया | कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना स्थल रामनगर क्षेत्र का नहीं है | लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।