(India)
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर जल संकट पैदा हो रहा है |देहरादून,उधमसिंह नगर,पौड़ी और हरिद्वार में पानी की समस्या अधिक देखने को मिल रही है | जिसको लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेरने का काम कर रहा है | तो वहीं गर्मियों में इस बार उत्तराखंड की 218 शहरी कालोनियां और ग्रामीण बस्तियों में भारी जल संकट का असर देखने को मिल रहा है | पानी के संकट से जूझ रहे इन क्षेत्रों का ब्यौरा खुद जल संस्थान और जल निगम ने जारी किया है | तो इसी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने अधिकारियों समेत राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।