आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंथनी के पड्डापल्ली में जनसभा करेंगे
(India) लोकसभा चुनाव के अगले चरण को लेकर राजस्थान के नेताओं का दूसरे राज्यों में प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल तेलंगाना दौरे पर है। जहां वे आज मंथनी में पद्दापल्ली में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर में ज़हीराबाद लोकसभा प्रत्याशी बी. बी. पाटिल के समर्थन में सभा होगी और शाम को हैदराबाद में रोड शो करेंगे। भजनलाल रात को कोटी में के. माधवी लता के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राजस्थान सीएम रात्रि विश्राम हैदराबाद में करेंगे। वे 8 मई को गगनपहाड में और शमशाबाद में चेवेल्ला लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में चाय पे चर्चा करेंगे। कल शाम को मेडचल मलकजगिरी में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनका कल रात रात हैदराबाद से जयपुर रवाना होने का कार्यक्रम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।