पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई
(India) सुप्रीम कोर्ट ने इसे व्यवस्थागत धोखाधड़ी बताते हुए कोर्ट ने कहा कि आज नौकरियों की कमी है, अगर जनता का विश्वास खो गया तो कुछ नहीं बचेगा | 2016 में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर 25,753 नियुक्तियां हुईं। तमाम आरोपों और अनियमितताओं के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने नियुक्तियों को रद्द कर दिया था | बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच कर रही है | याचिका में मांग की गई है कि हाई कोर्ट के फैसले को रद्द किया जाए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।