केरल सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने मंगलवार को राज्य में वेस्ट नाइल फीवर को लेकर अलर्ट जारी किया
(India) केरल सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने मंगलवार को राज्य में वेस्ट नाइल फीवर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कोझिकोड, त्रिशूर और मलप्पुरम में छह मामले सामने आए हैं। वहीं, त्रिशूर में इस फीवर से 79 साल के बुजुर्ग की मौत की खबर है। US के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, यह बीमारी मच्छरों के काटने से होती है। फीवर के साथ उल्टी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत होती है। वेस्ट नाइल फीवर के 10 में से 6 मामले में लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का कोई ऑफिशियल डाटा शेयर नहीं किया है। हालांकि, सभी जिलों के प्री-मानसून क्लीनिंग ड्राइव के साथ निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।