(India)
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पर्चा भर दिया | इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। एक जून को होने वाले चुनाव में विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला एक्ट्रेस और बीजपी उम्मीदवार कंगना रनौत से है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुदरती आपदा के दौरान परिवारों को कांग्रेस की मदद और उनकी सरकार के किए गए कामों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।