राजस्थान प्रदेश में राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में आठ अधिकारी पदोन्नत होंगे
(India) प्रदेश में राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में आठ अधिकारी पदोन्नत होंगे। यह पदोन्नति वर्ष 2024 के रिक्त पदों पर होगी। पदोन्नति के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब राज्य सरकार को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। सेंटर डीओपीटी के साथ होने वाली बैठक में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम पर मुहर लगेगी। सरकार ने रिक्त पदों के मुकाबले तीन गुना नामों का चयन किया हैं। बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी। इनके अलावा करीब चार अधिकारी उम्र और विभागीय कार्रवाई के लंबित मामले के चलते पदोन्नति की दौड़ से बाहर हो गए है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।