राजस्थान में आज 16 जिलों में बारिश और 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
(India) राजस्थान में आज 16 जिलों में बारिश और 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। वहीं, 11 मई को झालावाड़ और जैसलमेर को छोड़कर 31 जिलों में बारिश की संभावना है। हनुमानगढ़ में आज सुबह भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके राजस्थान में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के असर से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।