प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से अपना नामांकन भरेंगे. इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. पीएम मोदी का आज होने वाला नामांकन बेहद खास होने वाला है क्योंकी पीएम मोदी पुष्य नक्षत्र में अपना नामांकन दाखिल करेंगे जिसमें 12 राज्यों के सीएम, 20 केंद्रीय और स्टेट के मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग मौजूद रहेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।