(India)
भारत राष्ट्रवादी समिति नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत आज विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में के कविता समेत 5 आरोपी हैं। ED और CBI के मामलों के लिए स्पेशल जज कावेरी बावेजा इस चार्जशीट को देखेंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 200 पेज की चार्जशीट दायर की थी। ED ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। कविता 14 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।