ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले की जांच के लिए विशेष टीम का किया गठन
(India) राजस्थान के चर्चित ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले की जांच के अब विशेष टीम का गठन किया गया है । जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में हुए फर्जीवाड़े की जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया है । जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने विशेष टीम गठित करने के आदेश जारी किए है । पुलिस कमिश्नर के आदेशों के अनुसार ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले की जांच एडीसीपी क्राइम को सौंपी गई है । इस मामले की जांच में सहायता के लिए विशेष टीम गठित की गई है । इस टीम में एसीपी गांधी नगर गोपाल सिंह ढाका ,एसीपी पुलिस लाइन हेमराज मूड ,पुलिस निरीक्षक अपराध शाखा हवा सिंह , सीएसटी निरीक्षक भवानी सिंह , एएसआई मूलसिंह ,एएसआई धर्मेंद्र कुमार के साथ ही कांस्टेबल चैन सिंह और सुभाष चन्द को शामिल किया गया है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।