(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 15 मई को महाराष्ट्र के दिंडोरी और कल्याण में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम को मुंबई नॉर्थ-ईस्ट सीट पर रोड शो करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 14 मई को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल थे। गणेश्वर शास्त्री ने ही राम मंदिर का मुहूर्त निकाला था। 13 मई को मोदी ने काशी में 6 किमी लंबा रोड शो किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।