कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा के बोलांगीर में चुनावी दौरे पर रहेंगे
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा के बोलांगीर में चुनावी दौरे पर रहेंगे। बोलांगीर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार समरेंद्र मिश्र ने बताया कि राहुल यहां बाइक रैली और जनसभा करेंगे। ये राज्य में राहुल की तीसरी रैली होगी। इससे पहले 3 मई को उन्होंने वर्चुअल तरीके से रायगढ़ में रैली की थी। उससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने केंद्रपाड़ा में रैली की थी। केंद्रपाड़ा की रैली में उन्होंने कहा था कि ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है। 'दिल्ली वाले अंकल' और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को 'PAANN' दिया है। PAANN मतलब... PA- पांडियन (नवीन पटनायक के करीबी IAS अफसर), A- अमित शाह, N- नरेंद्र मोदी, N- नवीन पटनायक। इन्होंने मिलकर आपका पैसा लूटा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।