(India)
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुचें | उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की | इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का की जानकारी लेकर समीक्षा भी की | एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।