सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि उन्हें कोई विशेष छूट नहीं दी गई
(India) दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की,कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देने पर कहा कि उन्हें कोई विशेष छूट नहीं दी गई | जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि हमने अपने फैसले में कहा था कि हमें लगता है कि यह उचित है | परन्तु , कोर्ट ने यह भी कहा कि हम इस फैसले की आलोचनात्मक समीक्षा का स्वागत करते हैं | प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए | तुषार मेहता ने कहा कि जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल अपने चुनावी भाषणों में कह रहे हैं कि अगर लोग आप को वोट देंगे तो उन्हें 2 जून को जेल नहीं जाना पड़ेगा | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये उनकी भविष्यवाणी है | इस पर हम कुछ नहीं कह सकते | सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने भी बयान दिया है | हालांकि, सुनवाई के दौरान उनका नाम नहीं लिया गया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।