चार धाम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की
(India) चार धाम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है। सीएम ने कहा है कि यात्रा के कुछ नियम है उन नियमों का सभी लोगों को पालन करना चाहिए। कहा कि ये यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है। चार धाम की यात्रा कठिन यात्रा होती है। यमुनोत्री और केदारनाथ में पैदल यात्रा है और मौसम भी पल-पल बदलता रहता है। इसलिए सभी लोगों को हैल्थ चैकअप करवा कर ही चार धाम यात्रा करनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।