सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली की कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया
(India) आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली की कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है दिल्ली पुलिस की टीम स्वाति मालीवाल के साथ कोर्ट पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की दर्ज की गई एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। दिल्ली पुलिस ने मामले में बिभव कुमार को आरोपित बनाया है।राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट का आरोप लगने के विरोध में शुक्रवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने दिल्ली सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी महिला मोर्चा ने मांग की है कि दिल्ली के सीएम से इस्तीफे देना चाहिए। इस घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने नारेबाजी भी की। दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। स्वाति मालीवाल को इंसाफ मिलना चाहिए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।