प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। वे दोपहर में हरियाणा के अंबाला जाएंगे। इसके बाद वे सोनीपत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बाद पीएम दिल्ली लौटेंगे। उनकी शाम को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा होगी। वहीं, 17 मई को पीएम मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने शिवाजी पार्क में कहा था कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा था कि मुंबई शहर केवल सपने नहीं देखता, उन्हें जीता है। सपनों के शहर में मैं 2047 के सपने के साथ आया हूं। मेरा ये सपना विकसित भारत का सपना है। मुंबई इसमें बड़ा रोल अदा करने वाला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।