आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल की आंखों और पैरों पर चोट के निशान
(India) आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल की मारपीट की घटना के दिन का दूसरा वीडियो सामने आया | दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनकी मेडिकल जांच की गई | एमएलसी में उसकी आंख, चेहरे और पैर पर चोट की पुष्टि हुई है। आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में साफ है कि उनके बाएं पैर में चोट लगी है साथ ही साथ दाहिनी आंख के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के शरीर पर चार जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं |जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो उसने बताया कि उसके सिर में भी चोट लगी है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।