(India)
सीएम हाउस में आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले आई। पूछताछ के बाद विभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा | स्वाति पर हमले वाले दिन का दूसरा वीडियो सामने आया है. 32 सेकेंड के वीडियो में पुलिसकर्मी स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस से बाहर निकालते दिख रहे हैं | विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था, उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक कर लिया | कई टीमें लगातार विभव की तलाश कर रही थीं और आखिरकार विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।