(India)
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। मतदान शुरु होने के दो दिन पहले यानि आज शाम पांच बचे पांचवें चरण का चुनावी प्रचार थम जाएगा।पांचवें चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, इस चरण में सबसे अधिक सीटें उत्तरप्रदेश की है,यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जहां कुल 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो गए हैं। वहीं पांचवें दौर का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर मतदान 20 मई को होना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।