(India)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षो में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। हर भारतवासी का डंका पूरे विश्व में बजा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आज सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। देश से दो विधान दो संविधान को खत्म कर कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।