राजस्थान में ARL समूह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने डाली रेड
(India) राजस्थान में एआरएल समूह के यहां कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड डाली है | और इसमें कई खुलासे सामने आ रहे है | समूह पर की गई कार्रवाई में आयकर विभाग ने लॉकर्स को भी खंगालने की तैयारी की है | आयकर विभाग की ओर से की गई इस छापेमारी में करोड़ों रुपए की काली कमाई उजागर हुई है | आयकर टीम ने अब तक की गई जांच में करीब 6 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय उजागर की है | कार्रवाई के दौरान करीब 70 लाख रुपए की नकदी और 16 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।