राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, गर्मी के सितम से जनजीवन प्रभावित
(India) राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे,गर्मी के सितम से जनजीवन प्रभावित
बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में सबसे गर्म शहर पिलानी रहा,दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | प्रदेश में हीटवेव के असर से अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा | सोमवार को सबसे अधिक दिन का तापमान पिलानी में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा | बाड़मेर में 46.1, फलोदी में 46 और गंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा | राज्य के 17 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया | मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में हीटवेव का असर सप्ताह भर तक चलेगा | आज मंगलवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।