सीएम भजन लाल शर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौजूदा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पीएचईडी और विद्युत वितरण निगमों को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है | मुख्यमंत्री ने कहा है कि आमजन को पीक लोड की स्थिति में भी बिजली कटौती और पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए | मुख्यमंत्री ने पीएचईडी मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली की बढ़ी हुई मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्रभावी प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं | उन्होंने मुख्य सचिव को भी गर्मी के मौसम में बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सतत निगरानी और विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं…विशेष रूप से ग्रामीण आबादी को विद्युत कटौती और जल की कमी से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें और बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ें…दरअसल पीएचईडी ने गर्मी के दौरान पेयजल संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 0141-2222585 पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।