(India)
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली और पानी की मांग बढ़ने लगी है। बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच काफी अंतर होने से कई जगह अघोषित बिजली कटौती की जा रही है । प्रदेश में बिजली और पानी के संकट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत से चर्चा कर प्रदेश की जनता को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए है । मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम के अधिकारियों को बिजली प्रसारण और वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने को कहा है । वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए आमजन से बिजली का सदुपयोग करते हुए बिजली की बचत करने की भी अपील की है । मुख्यमंत्री ने पीएचईडी विभाग के राज्य और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की रोजाना मॉनिटरिंग करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।