(India)
राजस्थान के डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल शिविर लगाया गया | मुख्य सचिव राजस्थान सरकार की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत गढ़ी मेवात के गांव जटेरी धाम में शिविर लगाया | जिला कलेक्टर ने जटेरी धाम के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन कर संतों का आशीर्वाद भी लिया ! शिविर में जिला और उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ! जिला कलेक्टर भारद्वाज ने जनसुनवाई करते हुए स्थानीय लोगों के आभाव और अभियोग और परिवाद को ध्यान पूर्वक सुना जिनमें मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती, पानी की समस्या और आवगमन के रास्तों की समस्या रही | जिनपर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।