(CHHATTISGARH, CHHATTISGARH)
बेमेतरा में बोरसी बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर,बोरसी बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के पिरदा गांव में हुई | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना बेरला ब्लॉक के पिरदा गांव की है। विस्फोट में मारे गए लोगों के शव टुकड़ों में बिखर गए और मलबे में दब गए। विस्फोट का असर फैक्ट्री से कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। यहां तक कि फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।