सीएम भजनलाल ने जिला प्रभारी सचिवों को सेवा के हालात का फीडबैक लेने के निर्देश दिए
(India) सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रभारी सचिवों को जिलों में दौरा करके जरूरी सेवा के हालात का फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं | इस कड़ी में सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अगले दो दिन जिलों के दौरे पर प्रभारी सचिव रहेंगै | 28 और 29 मई को प्रभार वाले जिलों के दोरे करने के लिए प्रभारी सचिवों को कहा गया है | इसमें 31 मई को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिलों की रिपोर्ट साझा करेंगे | इन दौरों प्रभारी सचिव पानी—बिजली, हीटवेव समेत 12 बिंदुओं पर कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के संग समीक्षा मीटिंग करेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।