राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं 2024 का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जाएगा
(India) राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी होगा | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई 2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा बोर्ड सेक्रेटरी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा 29 मई को शाम पांच बजे 10वीं बोर्ड और प्रवेशिका रिजल्ट जारी करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।