शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- पूर्व सीएम गहलोत और डोटासरा जल्द जाएंगे तिहाड़ जेल
(India) शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को सही बताते हुए कहा कि डोटासरा सही कह रहे हैं कि भजनलाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में जीरो हैं, मदन दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर कांग्रेस पर हमला बोला, कहा-'कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ले ली है', आगे कहा-भ्रष्टाचारी हमें काम करना सिखा रहे हैं | मंत्री दिलावर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत लूटा है | 70 लाख विद्यार्थी को लूटा है | जिनके पेपर निकालकर करोड़ों रुपए में बेच दिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तिहाड़ जेल जा रहे हैं, जहां वो केजरीवाल से मिलेंगे, उनसे बात करेंगे और कहेंगे कि हमने राजस्थान में इतने कुकर्म किए हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी को चिंता हो रही है | हमने पानी में पैसा खाया, जल जीवन मिशन में पैसा खाया, बिजली में पैसा खाया | अब भारतीय जनता पार्टी को चिंता हो रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।