लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों का परिणाम मंगलवार को आएगा
(India) लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। टोंक-सवाई माधोपुर सीट का परिणाम सबसे पहले दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। राजसमंद सीट का परिणाम सबसे आखिर में आ सकता है। राजस्थान में 29 प्रतिशत मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जोधपुर, नागौर, करौली-धौलपुर और श्रीगंगानगर राजधानी सीट के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की गिनती वाली टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ और एक माइक्रो ऑब्जर्वर होगा। साथ ही साथ राज्य चुनाव आयोग ने भी मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।