(India)
राजस्थान भाजपा के मीडिया सेंटर ने सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसका शुभारंभ किया | जयपुरिया अस्पताल के बाहर इसका आयोजन किया गया | इस दौरान जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी रचनात्मक काम और सेवा के काम लगातार करती है | सब ने देखा कोरोना महामारी में भी पार्टी ने सेवा का काम किया है | इस दौरान जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टिकरण और एससी- एसटी के आधार पर देश को बंटने नहीं दिया जाएगा | वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी,खड़गे अपने हाथ को वोट नहीं डाल पा रहे हैं | इससे बड़ी दुर्गति कांग्रेस की और क्या होगी| जोशी ने कहा कि,देश के हर कोने से 400 प्लस की आवाज आ रही है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।