राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का एक्सीडेंट,कार के सामने आई नील गाय
(India) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का एक्सीडेंट,कार के सामने आई नील गाय , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कार बुधवार रात करीब सवा दस बजे दौसा के भांडारेज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूत्रों के आधार बताया जा रहा है कि उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय ने जूली की कार को साइड से टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल गए। बताया जा रहा है कि जूली के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें दौसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर दौसा के नवनिर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा अस्पताल पहुंच गए। बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव और दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।