सीएम भजनलाल शर्मा आज गांव मुंडिया में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
(India) गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण 13 जून को उनके पैतृक गांव मुंडिया में किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा आज गांव मुंडिया में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और साथ ही साथ किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आपको बताया देते है कि किरोड़ी सिंह बैंसला (12 सितंबर 1939 - 31 मार्च 2022) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और 2007 में उन्होंने राजस्थान राज्य में जाति-आधारित विरोध आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसमें राजस्थान में अनुसूचित जनजाति के रूप में गुज्जर समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की गई थी। इसके बाद राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा डीग के सुन्दरावली में शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।