(India)
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती के बाद अब पुलिस भर्ती में महिलाओं को बड़ी राहत दी है | पुलिस भर्ती में अब महिला आरक्षण 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है, इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था | भाजपा के संकल्प पत्र में ये घोषणा थी | सरकार बनते ही महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए वित मंत्री ने मंजूरी जारी की थी | अब सरकार के स्तर पर भी इसे मंजूरी मिल गई है | इससे पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण में 8 प्रतिशत विधवा और 2 प्रतिशत परित्यागता का कोटा रहा था | गौरतलब है कि अभी पुलिस बल में 10 फीसदी महिलाएं काम कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।