सीएम भजन लाल ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 62वें अधिवेशन का  किया उद्घाटन
(India) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 62 वां अधिवेशन आज मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में हुआ। जिसका मुख्यमंत्री भजनलाल ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा, क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति अल्पना कटेजा सहित शिक्षक मौजूद रहे। सीएम भजनलाल ने कहा शिक्षक राष्ट्र के प्रति समर्पित है और समाज में शिक्षक को बड़ा सम्मान है। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कई कॉलेज खोल दी गई, लेकिन कॉलेजों में व्यवस्थाएं नहीं है, कॉलेज ही नहीं पिछली सरकार ने हर क्षेत्र में ग़लत काम किया। बिजली क्षेत्र में एक भी काम नहीं किया। अगले डेढ़ दो साल में राजस्थान बिजली में आत्मनिर्भर बनेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।