तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया
(India) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है | रेवंत रेड्डी के इस फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है | राहुल गांधी ने कहा, उन्होंने जो कहा कि जो कहा वो करके दिखाया, यही नीयत है और आदत भी | साथ ही साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के अन्नदाताओं को दी बधाई | मीडिया रिपोर्ट मुताबिक़ बताया जा रहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के लिए 2 लाख रुपये की कर्ज माफी जल्द ही लागू की जाएगी। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम रेड्डी ने कहा कि जिन किसानों ने 11 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच 2 लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त कर्ज माफी दी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।